Lalu Prashad Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि वह रविवार को पटना स्थित घर में गिर गए। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।
सोमवार तड़के हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया। लालू प्रसाद यादव पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि चोट लगने के बाद उनकी हालत ज्यादा तेजी से बिगड़ी। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं कि लालू प्रसाद यादव कितनी बीमारियों से जूझ रहे हैं और अब उनकी हालत कैसी है? आगे क्या होगा?
[…] […]