Elected President Draupadi Murmu: भारत में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद भारत को नई राष्ट्रपति मिल गई हैं। द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं व् दूसरी महिला राष्ट्रपति व् 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया है। द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी जीत को ख़ुशी देश विदेशों में मनाई जा रही है। द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको बधाई देने के लिए उनके घर के लिए रवाना हो गए।
सोशल मिडिया पर भी President Draupadi Murmu को बधाई देने वालो की लाइन
द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) चुनने के बाद सोशल मिडिया पर भी बधाई देने वालो की लाइन लगी हुई है। उनको बधाई देने के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा व् कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी ने ट्वीट के जरिये द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने की बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- National Herald से जु़ड़े मनी लांड्रिंग मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी करेगी पूछताछ
निवर्तमान राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
भारत की पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारत की पहली आदिवासी महिला राष्टपति द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी है। द्रोपदी मुर्मू को राष्टपति चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी उनको राष्ट्रपति को बधाई देने के लिए उनके घर के लिए निकल गए और साथ ही साथ ट्वीट के जरिये उन्होंने लिखा कि धन्यवाद बोलता हूँ उन सभी सांसदों और विधायकों को, जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है.
अमित शाह ने भी President Draupadi Murmu को दी बधाई
द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी व ट्वीट के जरिये कहा की श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने के ऐतिहासिक क्षण पर उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रचंड विजय पर पूरा देश विशेषकर जनजातीय समाज उत्साह व हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहा है।
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने के ऐतिहासिक क्षण पर उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी।
राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रचंड विजय पर पूरा देश विशेषकर जनजातीय समाज उत्साह व हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहा है। pic.twitter.com/tstOCfsd0p
— Amit Shah (@AmitShah) July 21, 2022
साथ ही साथ अमित शाह ने कहा की मोदी जी के नेतृत्व में NDA के सहयोगियों,अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का जनजातीय गौरव श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने पर आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे विश्वास है कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू जी का कार्यकाल देश को और गौरवान्वित करेगा।
[…] यह भी पढ़ें- President Draupadi Murmu: द्रोपदी मुर्मू को भारत की पह… […]