Pakistan News: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) का हाल इस वक्त बदतर है पाकिस्तान में महंगाई सबसे बड़ा संकट बना हुआ है इंडिया टाइम्स न्यूज (ITN) को मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की आवाम इस समय कमर तोड़ महंगाई की चोट झेल रहे हैं। पाकिस्तान में आयी इस समय महंगाई पाकिस्तान का बड़ा मुद्दा बना हुआ है।
पाकिस्तान (Pakistan) में आयी महंगाई का सबसे बड़ा कारण देश में जगह जगह आयी बाढ़ एक मात्र कारण बताई जा रही है। ITN को जानकारी मिली है की बाढ़ से पिछले 24 घंटों में 75 लोगों ने अपनी जान गँवाई है। 27 लोगों के घायल जाने की पुष्टि हुयी है। इंडिया टाइम्स न्यूज़ को मिली जानकरी के मुताबिक मृतकों में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं बताये जा रहे हैं। मरने वालों में 27 बच्चे व् 17 महिलाएं शामिल हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकरी देते हुए कहा है की बाढ़ का सबसे बढ़ा कारण देश हो रही भरी मानसूनी बारिश को बताया जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकरी देते हुए बताया है की अब तक बढ़ से 1,136 लोग अपनी जान से हाँथ धो चुके हैं वहीं 1,634 लोग घायल हो चुके हैं,
बाढ़ के बाढ़ देश में आयी महंगाई
पाकिस्तान इस वक्त बाढ़ से मंगाई की मार झेल रहा है मिली जानकरी की माने तो पाकिस्तान में टमाटर इस समय 480 रूपये किलो बिक रहा है। प्याज 150 रूपये किलो लौकी 320 भिंडी 300 गोभी 240 में बिक रही है, देश में खाद्य पदार्थों पर बढ़ते दामों से पाकिस्तान की आवाम में हाहाकार मचा हुआ है।
इमरान खान ने 3 घंटे में जुटाए पांच सौ करोड़
देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की हालत देखते हुए देश को की आवाम को मदद पहुंचाने के लिए एक ऑनलाइन टेलीथान आयोजित किया था जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 घंटों में 5 करोड़ (पाकिस्तानी रूपये) से अधिक का फंड इकट्ठा कर लिया था जो की देश के लिए थोड़ी राहत की खबर भी है।
[…] […]