PM Narendra Modi: आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक कार्यक्रम में लता दीनानाथ मंगेशकर (Lata Deenanath Mangeshkar) अवार्ड से सम्मानित किये गए। नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से मिली जानकरी से पता चला था की वह रविवार को लता दीनानाथ मंगेशकर सम्मान प्राप्त करने मुंबई (Mumbai) जायेंगे।
सम्मान प्राप्त करे के बाद उन्होंने कहा की लता दीदी मेरी बड़ी बहन ही नहीं बांकी इस देश की दीदी थीं। साथ ही साथ उन्होंने नकहा की लता दीदी हम सब के लिए सरस्वती का रूप थीं और लोगो सरस्वती का प्रतिरूप मानते थे। लता दीदी जैसी गायिका भारत देश में पैदा हुईं यहाँ हम सब के लिए गौरव की बात है। 75 वर्षों की देश की यात्रा उनके सुरों से जुड़ी रही। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। कई दशक बाद ये पहला राखी का त्योहार आएगा, जब दीदी नहीं होंगी।
साथ ही साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने घोषणा करते हुए कहा की लता दीदी की पुण्य तिथि पर हर साल लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड का आयोजन किया जायेगा और इस आयोजन में उन लोगों को सम्मान दिया जायेगा जिनका देश इस राष्ट्र के निर्माण में योगदान रहा है। लता दीदी हमेशा एक मजबूत समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया।
[…] […]