UP GIS 2023: तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक आज यानी जीआइएस के समारोह में निवेशकों द्वारा निवेश की जानकारी साझा की जाएगी। इंडिया टाइम्स न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक निवेश का आंकड़ा 35 लाख करोड़ तक का है।
निवेश का आंकड़ा 33.92 लाख करोड़ के ऊपर: निवेशकों द्वारा किये गए निवेश की जानकारी आज साझा की जाएगी। समापन समारोह वाल्मीकि हाल हॉल रखा गया है। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ साथ भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) और कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बताया जा रहा है की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS 2023) के उद्घाटन सत्र के शुरू होने से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार को 32.92 लाख करोड़ के प्रस्ताव मिल चुके थे। जिसमें हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) ने 25 हजार करोड़ और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 75 हजार करोड़ का निवेश करने की घोषणा की थी वहीं शुक्रवार की शाम तक निवेश का आंकड़ा 33.92 लाख करोड़ के ऊपर पहुंच गया था।
लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए लखनऊ के कुछ मार्गों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और कई का रुट बदल दिया गया है
Bigg Boss Season 16 Winner: किस के सर सजेगा बिग्ग बॉस 16 का ताज
[…] […]