UP Job: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सेवायोजन विभाग (employment department) की सख्ती के चलते कंपनियों ने सेवायोजन विभाग में पंजीयन कराना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि पिछले पांच वर्षों में पंजीकृत कंपनियों की संख्या 20 हजार हो गई है। लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश में पंजीकृत 43 लाख बेरोजगारोंं को नौकरी का अवसर मिलेगा। विभाग ने 25 कर्मचारियोंं से अधिक वाली कंपनियोंं का पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। बावजूद इसके कंपनियां वेतन विसंगति के डर से पंजीयन नहीं कराती हैं।
सेवायोजन विभाग के उप निदेशक पीके पुंडीर ने बताया कि निदेशक हरिकेश चौरसिया की पहल पर ऐसा संभव हुआ है। सरकार के बनाए नियमों को सख्ती से लागू करके निदेशक ने बेरोजगारों को राहत दी है। अधिक से अधिक बेरोजगारों को नौकरी देने की सरकार की मंशा के सापेक्ष यह बड़ा कदम है।
पंजीकृत बेरोजगारों को मिलेगा लाभः सेवायोजन विभाग ने बेरोजगारों की संख्या का सही आंकलन करने के लिए बेरोजगारों को आनलाइन पंजीयन कराने की व्यवस्था और दुरुस्त की है। बेरोजगार सेवायोजन विभाग के नीचे दिए हुए पोर्टल पर आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। वेबसाइट में नौकरी के मीनू पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इससे लखनऊ समेत प्रदेश के पंजीकृत 43 लाख बेरोजगारों को इसका लाभ मिलेगा। बेरोजगार बिना किसी भागदौड़ के वेबपोर्टल के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन करेगा। साक्षात्कार परीक्षा की जानकारी उसे पोर्टल पर ही मिल जाएगी। -हरिकेश चौरसिया, निदेशक, प्रशिक्षण सेवायोजन
इनका रखें ध्यान |
न्यूनतम आयु कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए। |
बेरोजगार का ई-मेल होना आवश्यक है। |
मोबाइल नंबर पर पासवर्ड आने के बाद ही आगे की जानकारी मिलेगी। |
राजधानी समेत प्रदेश के सभी 92 सेवायोजन कार्यालयों से जानकारी ली जा सकती है। |
सेवायोजन कार्यालयों पर भी पंजीयन समेत अन्य जानकारी ली जा सकेगी। |
पंजीकृत को ही निजी व सरकारी संस्थाओं में नौकरी के अवसर मिलेंगे। |
अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल लिंक पर अपना पंजीयन व आवेदन कर सकते हैं। Click here |
यह भी पढ़ें- Sushmita Sen Daughter: बेटी के जन्मदिन पर भावुक हुईं सुष्मिता सेन, कही ये बात
[…] […]