भारत के कई राज्य इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है वहीं बात करें अगर उत्तर प्रदेश की तो उत्तर प्रदेश के 22 जिले बढ़ी बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बढ़ का सबसे बड़ा कारण इलाकों में बड़ों के पानी छोड़े जाने से हजारों हेक्टेयर फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं जिसके चलते किसानो की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
अगर बात करें काशी की तो गंगा का रौद्र रूप काशी में देखा जा सकता है। बाढ़ से आस पास के क्षेत्रों में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इंडिया टाइम्स न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक बाढ़ का पानी जैसे जैसे बाढ़ रहा है। लोग अपने अपने घरों को खली कर के सुरक्षित स्थानों की जा रहे हैं। रहत शिविर में रह रहे लोगों के मन में चिताएं बढ़ती जा रही हैं।
लगातार बढ़ते जलस्तर ने वर्ष 2013 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अभी की अगर बात करें तो जलस्तर 72.630 तक पहुँच गया है। बताया जा रहा है की पानी काशी विश्वनाथ धाम की दहलीज तक पहुँच गया है। जानकारी के मुताबिक काशी विश्वनाथ धाम से बिलकुल सटे मणिकर्णिका घाट के ऊपर तक पानी का स्तर बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें- Pakistan News: पाकिस्तान में महंगाई की मार, जाने कितने में बिक रहा टमाटर और प्याज