Weather Forecast Update in Hindi: बाढ़ न्यूज़ देश के कई राज्यों में बारिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मध्यप्रदेश (MP), राजस्थान (Rajasthan) और हिमाचल (Himachal) में तो बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। राजस्थान में 200 और मध्यप्रदेश में करीब 60 से अधिक डैम ओवरफ्लो (overflow) हो गए हैं। रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं। सभी को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश (UP) में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रयागराज (Prayagraj) में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बिहार की राजधानी पटना (Patna) में घाट डूब गए हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण गंगा उफान पर है। इस कारण सिरजेपुर (Sirojpur) गांव के समीप गंगा का पानी तटबंध तोड़कर बाहर निकल आया है। फतेहपुर (Fatehpur) प्रेम गांव के समीप भी तटबंध की स्थिति नाजुक बनी हुई है। तटबंध टूटने की खबर से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम अखिलेश यादव (SDM Akhilesh Yadav) ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
राजस्थान के बारां जिला में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी। कई रिहायशी इलाकों और दुकानों में पानी घुस गया है।
#WATCH राजस्थान के बारां ज़िला में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी। (22.08) pic.twitter.com/aSWi63UVBr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2022
यूपी में बाढ़ का कहर
उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भरा गया है। लेटे हनुमानजी का मंदिर आधा पानी में डूब गया है। एक श्रद्धालु ने कहा कि पूरे क्षेत्र में पानी है, हम श्रद्धालुओं को आने में दिक्कत हो रही है। आने-जाने का सामने का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है।
भोपाल के 200 से अधिक आवासीय इलाके जलमग्न
यह भी पढ़ें- Indiatimes : आखिर क्यों उत्तर प्रदेश में देर रात हुए 15 IPS अधिकारीयों के तबादले
मध्यप्रदेश के इन जिलों में आज भी स्कूल बंद
राजस्थान के कोटा और बूंदी में स्कूल-कॉलेज बंद
राजस्थान के कोटा और बूंदी जिले में भारी बारिश को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है और आज भी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
[…] भी पढ़ें- बाढ़ न्यूज़ : देखें बाढ़ का कहर कहाँ के क्य… […]