Awas Budget 2023: भारत सरकार की कोशिश है की देश को 2024 तक 84 लाख आवासों का आवंटन किया जाए। जिसके लिए सरकार कदम बढ़ा चुकी है। भारत सरकार द्वारा इस बार शहरी और ग्रामीणों के लिए 84 लाख आवासों के लिए 40 हजार करोड़ का आवंटन पास करने की उम्मीद अधिकारीयों द्वारा जताई जा रही है।

घर कच्चा नहीं होना (Awas Budget 2023)
भारत सरकार का सपना है की देश में एक भी घर कच्चा नहीं होना चाहिए जिसके लिए भारत सरकार हर संभव कदम देश के हित में उठा रही है। इस बार भारत सरकार की तरफ से शहरी आवासों के लिए 122.69 लाख आवासों की मंजूरी पास की जा चुकी है। और साथ ही साथ ग्रामीणों के लिए भी 2.50 करोड़ घरों की मंजूरी दी जा चुकी है।
इंडिया टाइम्स न्यूज़ को मिली जानकरी के मुताबिक सरकार की कोशिश शहरी और ग्रामीणों को 2024 तक आवास मुहैया कराने की है जिसके लिए भारत सरकार द्वारा इस बार 84 लाख आवासों के लिए 40 हजार करोड़ तक का आवंटन पास कर सकती है। जानकारी है की इस बार पिछले बार के मुकाबले बजट आवंटन में जयादा तेजी देखी जा सकती है।
2015 भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना पीएमएवाई PMAY (शहरी) 2022 तक 1.12 करोड़ घरों को देने का था जो की पूरा नहीं हो सका। जिसे बढ़ा कर 2024 कर दिया गया है साथ ही साथ आवासों की संख्या 1.12 करोड़ से बढ़ कर 1.22 करोड़ हो गयी है।
[…] Awas Budget 2023: भारत सरकार द्वारा 2024 तक 84 लाख आवा… […]