श्रीनगर: देश हर समय खतरे में रहता है। इस साल पूरा भारत आज़ादी के 75 साल का जश्न मानाने की तैयारी कर रहा है। देश में खतरा भी हर वक़्त मंडराता रहता है। शनिवार यानी आज कश्मीर में आतंकियों ने भारतीय सुरक्षाबलों पर निशाना साधा जिसमें दो लोगों के घायल होने की सुचना मिली है।
कश्मीर संभाग के श्रीनगर में शनिवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया। हमले में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। यह लगातार तीसरे दिन आतंकियों का चौथा हमला है।
श्रीनगर न्यूज़: इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया
इससे पहले शुक्रवार को कश्मीर संभाग में जिला अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर आतंकी हमला किया। जानकारी के अनुसार इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल की टीमें मौके पर पहुंची और इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।
वहीं गुरुवार-शुक्रवार की रात को बांदीपोरा में दहशतगर्दों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया था। गुरुवार सुबह जम्मू संभाग के राजोरी में आतंकियों ने एक सैन्य कैंप पर फिदायीन हमला किया था।
कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने केरन में 72 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को श्रीनगर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घाटी में समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला भी मौजूद रहे।
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को सेना द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नियंत्रण रेखा के साथ लगते गांव केरन में लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी और लेफ्टिनेंट जनरल औजला ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 72 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सेना कमांडर ने राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना में शामिल सभी के प्रयासों की सराहना की।
यह भी पढ़ें- बांदा नाव हादसा: नाव डूबने से लापता 17 लोगों में सात लोगों के शव पानी में उतराते मिले
[…] […]