Vodafone Idea news : अगर आप भी वोडा-आइडिया (Vodafone Idea) यूज़र हैं तो आपके लिए व् अन्य 25 करोड़ यूज़र्स के लिए बुरी खबर हो सकती है। हाल ही में जानकारी मिली है की वोडा-आइडिया ने इंडस टावर्स का कर्ज तकरीबन 10 हजार करोड़ का कर्ज नहीं चुकाया है जिसकी वजह से इंडस टावर्स ने चेतावनी देते हुए कहा है की यही वोडाफोन आईडिया एक महीने के अंदर कर्ज नहीं चुकाती है तो वह सर्विस देना बंद कर देगी।
इंडस टावर्स एक टावर कम्पनी है जो की एयरटेल वोडाफोन आईडिया जैसी कम्पनी के नेटवर्क के लिए टावर लगाने का काम करती है। जिसका वोडाफोन आईडिया द्वारा 10 करोड़ का कर्ज नहीं चुकाया है गया जिसके बाद इंडस टावर्स ने वोडाफोन आईडिया ने यह चेतावनी दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक वादा फोन आईडिया का पर 30 सितंबर, 2021 तक 1,94,780 करोड़ रुपए का कुल कर्ज था। जिसके बाद अप्रैल-जून तिमाही, 2022 के अंत में यह कर्ज बढ़कर 1,99,080 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
घट रहे वोडा-आइडिया के यूजर
टेलीकॉम सेकटर में रिलाइंस जियो का दबदबा बढ़ता जा रहा है।टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अनुसार जुलाई में वोडाफोन-आइडिया कंपनी के 15.4 लाख यूजर्स ने नेटवर्क को छोड़ा है। इससे कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 25.51 करोड़ रह गई है।
यह भी पढ़ें- Lakhimpur Bus Accident: गांजर टू राजधानी बस सेवा बन गई एक दर्दनाक कहानी…