
कई विवादों और ट्विटर और मिडिया पर एक दूसरे के खिलाफ तंज कसने के बाद सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) और उनके चाचा प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह (Shivpal singh) में कई बहस हो चुकी हैं वो भी सिर्फ मीडिया और ट्विटर के जरिए। दोनों का सामना सोमवार रात को एक शादी समारोह के साथ हुआ, लेकिन वो सामान सामान्य नहीं था। एक दूसरे के आस पास सोफे पर बैठे जरूर लेकिन बात चीत नहीं हुई। सिर्फ एक दूसरे को देख कर मुस्कुराये जरूर थे। यहां तक कि दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए, वह एक साथ मंच पर नहीं गए। यह अवसर पूर्व DGP जगमोहन यादव की भतीजी से एक शादी समारोह था। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने मंगलवार सुबह ट्वीट के साथ चार तस्वीरें साझा कीं। फोटो में, अखिलेश और शिवपाल साइड सोफे पर बैठे थे। सूत्र से पता चला कि अखिलेश यादव समारोह में पहले पहुंचे थे। कुछ समय बाद शिवपाल पहुंचे, लेकिन दोनों के बीच कोई बात चीत नहीं हुई थी।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शिवपाल सिंह अब अलग अलग पार्टी के नेता हैं
जब अखिलेश यादव वर और वधु को आशीर्वाद देने के लिए मंच पर जा रहे थे तो अखिलेश ने शिवपाल को भी साथ आने को कहा , लेकिन शिवपाल बैठे रहे। इस बीच, अखिलेश कुछ समय के लिए वहां खड़े रहे यह सोच कर की वह भी साथ में आएंगे। लेकिन शिवपाल नहीं गए। बैठे बैठे अखिलेश यादव से बोले की अब वह अलग अलग पार्टी के नेता हैं। जिसके बाद, अखिलेश मुस्कुराते हुए आशीर्वाद देने के लिए चले गए। अखिलेश के जाने के लगभग आधे घंटे बाद तक शिवपाल पंडाल में रहे, फिर वह दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए गए। आपकी जानाकरी के लिए बता दें की चाचा भतीजे में चुनाव के बाद से तकरार चल रही है यहाँ तक यह भी सुनने में आया था की शिवपाल सिंह अब भाजपा में शामिल हो जायेंगे।
यह भी पढ़ें- आज़म खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली राहत, अभी रिहाई के लिए करना पद सकता है इंतज़ार
[…] यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव शिवपाल सिंह का हुआ आमना सा… […]