Murder in Uttarakhand : देहरादून (Dehradun) के डोईवाला (doiwala) से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है डोईवाला के एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच लोगो को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की मृतकों में आरोपी के पत्नी, माता, व् तीन बच्चियां हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर (SSP Dalip Singh Kunwar) और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय (SP Dehat Kamlesh Upadhyay) मौके पर पहुंचीं। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को मौत के घाट उतारा।
यह भी पढ़ें- UP Job: लखनऊ समेत प्रदेश में पंजीकृत 43 लाख बेरोजगारोंं को नौकरी, यहाँ करें पंजीकरण
मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ, बेटी दिव्यांग
आरोपित महेश कुमार (Mahesh Kumar) उम्र 47 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतर्रा जिला बांदा उत्तर प्रदेश रानीपोखरी देहरादून के नागघेर में रहता है। यहां उसने काफी समय पहले अपना मकान बना लिया था।
पंडिताई का काम करता है आरोपित
वह पंडिताई का काम करता है। उसकी मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी वहीं एक बेटी दिव्यांग थी। बताया जा रहा उसका एक भाई ऋषिकेश में रहता है।
सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं
रानीपोखरी थाना के एसओ शिशुपाल राणा ने बताया ने आरोपित ने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, ना ही वह कुछ बता रहा है। उसके स्वजनों को बुलाया जा रहा है।
मृतकों की सूची:
- बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता
- नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी
- अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री
- स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री
- अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री
डिस्क्लेमर : खबर से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जैसे-जैसे नए तथ्य आते जाएंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। तब तक आप हमारे साथ बने रहें।
[…] […]