Racism With Indians in US: अमेरिका (America) में भारतीय महिलाओं (indian Women) पर नस्लीय हमले का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। अमेरिकन-मेक्सिन (american-maxin) महिला भारतीय मूल की महिलाओं के साथ ना सिर्फ बदसलूकी की, उन्हें गालियां देकर मारपीट भी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी महिला ने भारतीय महिला को मारा थप्पड़

भारतीय महिलाओं पर हमले का शर्मनाक मामला टेक्सास का है। ये घटना बुधवार रात की डलास की पार्किंग की बताई जा ही है। इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है। दरअसल, भारतीय मूल की चार महिलाएं टेक्सास की सड़कों पर घूम रही थीं। तभी अमेरिकन-मेक्सिन महिला भारतीय महिलाओं को गालियां देने लगी। आरोपी महिला ने भारतीय महिलाओं को ‘I hate you Indians’ गालियां भी दी। भारतीय महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो वो मारपीट भी करने लगी। आरोपी महिला ने भारतीय महिला को थप्पड़ भी जड़े। भारतीय महिलाओं ने पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अमेरिकन-मेक्सिन महिला की बदतमीजी का वीडियो वायरल हो रहा है।

आरोपी महिला गिरफ्तार

भारतीय महिलाओं ने मारपीट के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिस ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है। बयान के मुताबिक, महिला की पहचान एस्मेराल्डा अप्टन के तौर पर की गई है।

यह भी पढ़ें-  कोल्हापुर से लेकर जम्मू-कश्मीर के कटरा तक भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए